माधो मठ में महिला की हत्या कर लटकाया शव

गोपालगंज : माधो मठ में महिला की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले को संदेहास्पद मान कर जांच कर रही है. परिवार के लोग घर छोड़ कर फरार हो चुके हैं. ग्रामीणों की […]
गोपालगंज : माधो मठ में महिला की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले को संदेहास्पद मान कर जांच कर रही है. परिवार के लोग घर छोड़ कर फरार हो चुके हैं.
ग्रामीणों की मानें, तो महिला के पति बाहर नौकरी करते हैं. महिला घर में रहती थी. रविवार की सुबह महिला का शव पंखे से लटका पाया गया था. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है.
कुचायकोट थाना क्षेत्र के राम विनय ठाकुर की पत्नी बबिता देवी का शव पंखे से लटका पाया गया था.
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार कि मानें तो घटनास्थल पर महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की संभावना है. फिलहाल हत्या से भी इनकार नहीं किया जा सकता. आत्महत्या और हत्या दोनों पहलू को लेकर पुलिस के अधिकारी जांच कर रहे हैं. मृतक के पति को भी सूचित किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










