नप के सभी पार्षद हुए लैपटॉप युक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2016 11:03 PM (IST)
विज्ञापन

अब समस्याओं को कंप्यूटर में करेंगे इंट्री गोपालगंज : नगर पर्षद के पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को अब कंप्यूटर में इंट्री करेंगे. इसके लिए उन्हें लैपटॉप दे दिया गया है. शनिवार को नगर पर्षद कार्यालय में समारोह आयोजित कर पुरुष वार्ड पार्षदों के बीच लैपटॉप का वितरण किया गया. गौरतलब है कि नगर पर्षद […]
विज्ञापन
अब समस्याओं को कंप्यूटर में करेंगे इंट्री
गोपालगंज : नगर पर्षद के पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को अब कंप्यूटर में इंट्री करेंगे. इसके लिए उन्हें लैपटॉप दे दिया गया है. शनिवार को नगर पर्षद कार्यालय में समारोह आयोजित कर पुरुष वार्ड पार्षदों के बीच लैपटॉप का वितरण किया गया. गौरतलब है कि नगर पर्षद में 13 वार्ड पार्षद पुरुष हैं.
सभी वार्ड पार्षद अब लैपटॉप चलाने का प्रशिक्षण लेंगे. मौके पर मुख्य वार्ड पार्षद संजु देवी ने कहा कि सभी माननीय प्रतिनिधि लैपटॉप सीख कर अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं अन्य जानकारी की इंट्री इसमें करेंगे. इससे समस्याओं को सुलझाने में सुविधा होगी. समारोह में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, उपमुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी सहित सभी वार्ड पार्षदों उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










