पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा कार्मिक कोषांग

Published at :12 Mar 2016 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा कार्मिक कोषांग

गोपालगंज : 24 अप्रैल को पहले चरण के मतदान की तैयारियां जोरों पर है. पंचायत चुनाव के लिए 16 कोषांगों का गठन किया गया है. सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा कार्यालय परिचारियों की प्रतिनियुक्ति डीएम राहुल कुमार के द्वारा कर दी गयी है. इतना ही नहीं सभी कोषांगों को अलग-अलग […]

विज्ञापन

गोपालगंज : 24 अप्रैल को पहले चरण के मतदान की तैयारियां जोरों पर है. पंचायत चुनाव के लिए 16 कोषांगों का गठन किया गया है. सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा कार्यालय परिचारियों की प्रतिनियुक्ति डीएम राहुल कुमार के द्वारा कर दी गयी है. इतना ही नहीं सभी कोषांगों को अलग-अलग जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी हैं. जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आते जा रही है, वैसे-वैसे कोषांग के कार्यों में तेजी आ रही है.

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण से लेकर आठवें चरण तक के लिए मतदान कर्मियों का डाटावेश तैयार कर लिया गया है. पंचायत चुनाव को लेकर कर्मियों के प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित होने के साथ ही कर्मियों का प्रथम नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रशिक्षण के लिए बुलाया जायेगा.

उन्हें प्रशिक्षण देने के बाद पंचायत चुनाव के कार्यों में लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन