चमनपुरा में अतिपिछड़ा महिला की बनेगी सरकार

बैकुुठपुर : चमनपुरा पंचायत का चुनावी मानचित्र बदलाव की तरफ अग्रसर है. आरक्षित होने से अब यहां अतिपिछड़ा महिला पंचायत की कमान संभालेंगी. चर्चा है कि इस बार चुनाव का गणित पूरी तरह से बदलनेवाला है. पंचायती राज कायम होने के बाद सर्वप्रथम यहां के मुखिया ब्रह्मर्षी परिवार के अग्रणी इसी गांव के दिघवैत शिवनाथ […]
बैकुुठपुर : चमनपुरा पंचायत का चुनावी मानचित्र बदलाव की तरफ अग्रसर है. आरक्षित होने से अब यहां अतिपिछड़ा महिला पंचायत की कमान संभालेंगी. चर्चा है कि इस बार चुनाव का गणित पूरी तरह से बदलनेवाला है. पंचायती राज कायम होने के बाद सर्वप्रथम यहां के मुखिया ब्रह्मर्षी परिवार के अग्रणी इसी गांव के दिघवैत शिवनाथ सिंह बने थे. बाद में लोगों ने उन्हें निर्विरोध मुखिया चुना. वर्ष 1978 तक पद का दायित्व संभाला.
उसके बाद की चुनावी जंग में इसी गांव के अन्य ब्रह्मर्षी सदस्य डॉ राम एकबाल सिंह को लोगों ने मुखिया चुन कर पंचायत की कमान सौंप दी. डॉ सिंह ने लगातार 23 वर्षों तक संभाला. एक लंबे अंतराल के बाद जब वर्ष 2001 में चुनाव हुआ, तो पूर्व मुखिया के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद सिंह को जिता कर लोगों ने विरासत संभालने की जिम्मेवारी दे दी. मगर, वर्ष 2006 में सामान्य महिला सीट हो जाने से इस बार अधिवक्ता शत्रुघ्न यादव की पत्नी अनीता यादव जीत का परचम लहरा कर मुखिया बन गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










