नशामुक्ति की तैयारी . सदर अस्पताल में खुलेगा मद्य निषेध केंद्र

Published at :11 Mar 2016 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति की तैयारी . सदर अस्पताल में खुलेगा मद्य निषेध केंद्र

40 बेडों का बन रहा अस्पताल गोपालगंज : एक अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी से पहले सदर अस्पताल में मद्य निषेध केंद्र खुल जायेगा. स्वास्थ्य विभाग अस्पताल परिसर में मद्य निषेध केंद्र बना रहा है. 15 मार्च को डीएम राहुल कुमार द्वारा इसका उद्घाटन किया जायेगा. मद्य निषेध केंद्र में नोडल अफसर से लेकर चिकित्सक और […]

विज्ञापन

40 बेडों का बन रहा अस्पताल

गोपालगंज : एक अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी से पहले सदर अस्पताल में मद्य निषेध केंद्र खुल जायेगा. स्वास्थ्य विभाग अस्पताल परिसर में मद्य निषेध केंद्र बना रहा है. 15 मार्च को डीएम राहुल कुमार द्वारा इसका उद्घाटन किया जायेगा. मद्य निषेध केंद्र में नोडल अफसर से लेकर चिकित्सक और कर्मियों की टीम तैनात कर दी गयी है. अस्पताल 40 बेडों का बन रहा है. फिलहाल 10 बेडों का ही उद्घाटन किया जायेगा.
मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड की संख्या बढ़ायी जायेगी. दस लाख की लागत से बन रहे इस अस्पताल में कई सुविधाएं होंगी. स्वास्थ्य विभाग ने अपने सर्वें में अबतक 2020 शराबियों को चयनित किया है, जो शराब पीने की आदी हैं. चौकानेवाली बात यह है कि इनमें 20 महिलाएं भी हैं. महिलाओं को भी शराब छुड़ाने के लिए अस्पताल में भरती कराया जायेगा.
20 महिलाएं निकलीं शराब की आदी : स्वास्थ्य विभाग द्वारा शराबियों के कराये गये सर्वें में 20 ऐसी महिलाएं पायी गयी हैं, जो शराब पीने की आदी हो चुकी हैं. विजयीपुर प्रखंड में सबसे अधिक महिलाएं शराब पीती हैं. 18 महिलाएं विजयीपुर प्रखंड में शराब पीने को लेकर चयनित की गयी हैं. मांझा और सिधवलिया प्रखंडों में एक – एक महिला शराब पीने के रूप में चिह्नित की गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन