मेहदिया में गंड़ासे से चार लोगों पर किया हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Mar 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : जादोपुर थाना के मेहदिया गांव में चोरी का विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों पर गंड़ासे से हमला कर घायल कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है. घटना के बाद गांव में […]
विज्ञापन
गोपालगंज : जादोपुर थाना के मेहदिया गांव में चोरी का विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों पर गंड़ासे से हमला कर घायल कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया.
दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है.
घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी है. पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेहदिया गांव में सुनील कुमार राम के दरवाजे पर लगे सोलर प्लेट और बैटरी की चोरी कर ली गयी.
चोरी का विरोध परिजनों ने किया, तो उन पर गंड़ासे से हमला कर घायल कर दिया गया. घायल राजेंद्र राम, रीना कुमारी, श्याम सहित चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










