परीक्षा से पहले लगा जाम, कराहते रहे लोग

Published at :11 Mar 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा से पहले लगा जाम, कराहते रहे लोग

गोपालगंज : मैट्रिक परीक्षा से एक दिन पहले गुरुवार को शहर जाम की जद में रहा. बड़े वाहनों के प्रवेश होने से मुख्य सड़क पर चार घंटे तक जाम लगा रहा. सिनेमा रोड से लेकर आंबेडकर चौक, घोष मोड़ और पुरानी चौक पथ पर लोग जाम के कारण कराहते रहे. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बस […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मैट्रिक परीक्षा से एक दिन पहले गुरुवार को शहर जाम की जद में रहा. बड़े वाहनों के प्रवेश होने से मुख्य सड़क पर चार घंटे तक जाम लगा रहा. सिनेमा रोड से लेकर आंबेडकर चौक, घोष मोड़ और पुरानी चौक पथ पर लोग जाम के कारण कराहते रहे. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बस और एंबुलेंस चालकों को हुई.

सदर अस्पताल से गोरखपुर जाने के लिए निकली एंबुलेंस भी जाम में आधे घंटे तक फंसे रहे. ट्रैफिक पुलिस जाम हटाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई. शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं लगने के कारण वाहनों का जाम आये दिन लग रहा. शुक्रवार से मैट्रिक परीक्षा शुरू होने जा रही है. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा जाम से निबटने की तैयारी नहीं की गयी, तो परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन