गोपालगंज में पुलिस गश्ती टीम पर फायरिंग

Published at :10 Mar 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में पुलिस गश्ती टीम पर फायरिंग

दारोगा समेत चार पुिलस जवानों को लगी गोली श्रीपुर (गोपालगंज) : मंगलवार की रात गश्ती पर निकली गोपालगंज के श्रीपुर ओपी की पुलिस टीम पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एएसआइ सुशील पासवान समेत चार जवान घायल हो गये. गोली लगने के कारण पुलिस जवान जवाबी कार्रवाई नहीं कर सके. जवानों को मृत समझ […]

विज्ञापन

दारोगा समेत चार पुिलस जवानों को लगी गोली

श्रीपुर (गोपालगंज) : मंगलवार की रात गश्ती पर निकली गोपालगंज के श्रीपुर ओपी की पुलिस टीम पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एएसआइ सुशील पासवान समेत चार जवान घायल हो गये. गोली लगने के कारण पुलिस जवान जवाबी कार्रवाई नहीं कर सके.
जवानों को मृत समझ कर अपराधी यूपी की तरफ भाग गये. सभी घायल जवानों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के आइसीयू में भरती कराया गया. सुबह में स्थिति गंभीर होने पर पीएमसीएच रेफर किया गया. अपराधी आठ की संख्या में अत्याधुनिक हथियारों से लैश थे और वे पुलिस की उजले रंग की जिप्सी में सवार होकर आये थे. हथुआ के एसडीपीओ Â शेष पेज 17 पर
दारोगा समेत चार पुिलस…
इम्तियाज अहमद को मामले की जांच की जिम्मेवारी दी गयी है. घटना के बाद एसपी निताशा गुड़िया, हथुआ के एसडीपीओ इम्तियाज अहमद, सदर एसडीपीओ मनोज कुमार और नगर थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने अस्पताल में पहुंच कर घायल जवानों से घटना की जानकारी ली. घायल एएसआइ ने बताया कि रात करीब 12 बजे पुलिस गश्ती पर निकली थी. इस दौरान मिश्र बतरहां के पास उजले रंग की जिप्सी यूपी की तरफ जाती दिखी.
हमने वाहन को रोकने की कोशिश, लेकिन गाड़ी आगे भागने लगी. हम जिप्सी का पीछा करने लगे. तब दुर्गा मंदिर के पास अपराधियों ने गाड़ी रोक कर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस पोजिशन भी नहीं ले पायी, जिससे एएसआइ और हवलदार के साथ दो कांस्टेबल अपराधियों की गोली लग गयी. पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
एसपी ने पूरे थाना क्षेत्र को अलर्ट किया है. चौकसी बढ़ाने के साथ ही अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
यूपी बॉर्डर की नाकेबंदी कर हो रही छापेमारी
हमले के बाद बुधवार को बिहार-यूपी के समी क्षेत्र पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. एसपी के निर्देश पर सीमावर्ती इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. विजयीपुर, फुलवरिया, भोरे, कटेया, कुचायकोट और गोपालपुर थानों को विशेष तौर पर चौकसी बरतने को कहा गया है.
एसपी ने बुलायी बैठक
घटना के बाद एसपी ने बुधवार को जिले भर के पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलायी. एसपी ने अपराधियों पर लगाम को लेकर पुलिस अफसरों को कई निर्देश दिये हैं. पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी कई आवश्यक निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन