पूछताछ के बाद जेल भेजा गया लुटेरा

Published at :10 Mar 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
पूछताछ के बाद जेल भेजा गया लुटेरा

गोपालगंज : एसपी के समक्ष सरेंडर करनेवाले लुटेरे विवेक सिंह को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया. ध्यान रहे कि भोरे थाना क्षेत्र के भोरे दक्षिण के रहनेवाले ब्यास सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : एसपी के समक्ष सरेंडर करनेवाले लुटेरे विवेक सिंह को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया. ध्यान रहे कि भोरे थाना क्षेत्र के भोरे दक्षिण के रहनेवाले ब्यास सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने बीएसएफ के जवान हथुआ थाना क्षेत्र के नया गांव के रहनेवाले अमित सिंह के प्रभाव में आकर अपराध की दुनिया में कदम रखा.

गोरखपुर के सूरत साड़ी कारोबारी प्रेम खेतान से मीरगंज के छाप के समीप फौजी अमित सिंह के साथ विवेक आदि मिल कर सितंबर, 2014 में 20 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी बन बैठा. उसके बाद उसने भोरे थाना क्षेत्र के लखराव बगीचे में व्यवसायी से लूट, भोरे पेट्रोल पंप लूटकांड, टीवीएस एजेंसी पर रंगदारी के लिए गोलीबारी जैसे कांडों को अंजाम देकर पुलिस को नाको दम कर दिया. इस बीच एसपी निताशा गुड़िया के समक्ष उसने मंगलवार को नाटकीय ढंग से सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन