करेंट लगने से युवक की मौत

Published at :07 Mar 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट लगने से युवक की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन मौके पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ मांझा : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा उग्र प्रदर्शन करने लगे. ग्रामीणों का प्रदर्शन देख बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी तैनात कर दिये गये. बताया गया है कि […]

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन

मौके पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ
मांझा : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा उग्र प्रदर्शन करने लगे. ग्रामीणों का प्रदर्शन देख बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी तैनात कर दिये गये. बताया गया है कि पुरैना गांव का सुकई बंसफोड़ रविवार को सूअर चराने निकला. जैसे ही वह मुरगी फार्म की तरफ बढ़ा कि बैरेकेडिंग किये गये तार में सट गया तथा करेंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी.
इधर उसकी मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी तथा मुआवजा देने एवं हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे. उग्र ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. हालात को बिगड़ता देख एसडीओ मृत्युंजय, एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, सीओ रमेश कुमार सहित भारी संध्या में पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंचा. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा- बुझा कर शांत किया तथा तीन हजार रुपये कबीर अंत्येष्टि के लिए दिये तब जाकर ग्रामीणों ने शव को उठने दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन