नहीं बना ओवरब्रिज, तो दुर्घटनाओं की आशंका

Published at :07 Mar 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं बना ओवरब्रिज, तो दुर्घटनाओं की आशंका

गोपालगंज : सांसद महोदय, ओवरब्रिज नहीं बना, तो प्रतिदिन यहां दुर्घटनाओं का सिलसिला चल पड़ेगा और इसकी जिम्मेवारी आपके साथ सरकार के मंत्री भी होंगे. जिला पार्षद ओम प्रकाश सिंह ने सांसद को पत्र लिख कर एनएच-28 स्थित जादोपुर और भठवा मोड़ पर ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की है. दिये गये पत्र में उन्होंने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सांसद महोदय, ओवरब्रिज नहीं बना, तो प्रतिदिन यहां दुर्घटनाओं का सिलसिला चल पड़ेगा और इसकी जिम्मेवारी आपके साथ सरकार के मंत्री भी होंगे. जिला पार्षद ओम प्रकाश सिंह ने सांसद को पत्र लिख कर एनएच-28 स्थित जादोपुर और भठवा मोड़ पर ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की है. दिये गये पत्र में उन्होंने कहा कि एनएच-28 का जादोपुर चौक और भठवा मोड़ भीड़वाला ट्रैफिक का इलाका है.

फोर लेन निर्माण के तहत इन दोनों जगहों पर ओवरब्रिज का प्रावधान नहीं है. इसके कारण भविष्य में यहां दुर्घटनाओं का तांता लगा रहेगा. यहां से किसानों की बड़ी आबादी होकर गुजरती है तथा सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही लगी रहती है. यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जागो गोपालगंज मंच सरकार के मंत्रियों का विरोध करेगा. उन्होंने सांसद से इस मामले से समाधान की मांग की है.

ग्रामीण कर चुके हैं कई बार प्रदर्शन : ओवरब्रिज निर्माण के लिए ग्रामीण कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं तथा समाहरणालय का घेराव भी किया गया है. इस दिशा में कार्रवाई के लिए डीएम ने आश्वासन भी दिया था. इसके पूर्व जिला पार्षद एनएचएआइ के प्रबंध निदेशक से भी इस समस्याओं को लेकर मिल चुके हैं. इधर एनएच-28 का निर्माण कार्य जोरों पर है. ओवरब्रिज नहीं बनने से ग्रामीण कभी भी काम को बाधित कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन