रहस्यमय ढंग से लापता छात्र गोपालगंज से बरामद

Published at :05 Mar 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से लापता छात्र गोपालगंज से बरामद

उचकागांव : थाने के श्यामपुर बाजार से रहस्यमय ढंग से लापता छात्र को परिजनों ने गोपालगंज से बरामद किया है. खोजबीन के दौरान परिजनों ने गोपालगंज व आसपास के इलाकों में इश्तेहार भी चस्पाया था. इसी बीच गुरुवार के दिन परिजनों के मोबाइल पर एक फोन आया, जिस पर संपर्क किया गया, तो एक बच्चे […]

विज्ञापन
उचकागांव : थाने के श्यामपुर बाजार से रहस्यमय ढंग से लापता छात्र को परिजनों ने गोपालगंज से बरामद किया है. खोजबीन के दौरान परिजनों ने गोपालगंज व आसपास के इलाकों में इश्तेहार भी चस्पाया था. इसी बीच गुरुवार के दिन परिजनों के मोबाइल पर एक फोन आया, जिस पर संपर्क किया गया, तो एक बच्चे ने रिसिव किया. बाद में पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गयी.
पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लेकर मामले की जांच की और लोकेशन के आधार पर बच्चे को गोपालगंज के बंजारी मोड़ से बरामद कर लिया. मालूम हो कि 23 फरवरी को मधु बैरिया गांव के बैजनाथ लाल का लड़का आदित्य कुमार सामान खरीदने गया था, जहां से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था. हालांकि पूछे जाने पर छात्र ने बताया कि मां की पिटाई के कारण वह घर से भाग गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन