राजेंद्र नगर में दो घरों से लाखों की चोरी

Published at :05 Mar 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
राजेंद्र नगर में दो घरों से लाखों की चोरी

गोपालगंज : शहर के राजेंद्र नगर मुहल्ला में गुरुवार की रात चोरों ने जम कर उत्पात मचाया. रिश्तेदार के घर गये परिजनों के जेवर सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. शुक्रवार को नगर थाने में परिजनों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चोरों की गिरफ्तारी के […]

विज्ञापन
गोपालगंज : शहर के राजेंद्र नगर मुहल्ला में गुरुवार की रात चोरों ने जम कर उत्पात मचाया. रिश्तेदार के घर गये परिजनों के जेवर सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. शुक्रवार को नगर थाने में परिजनों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंद्रशेखर सिंह और मकसूद आलम रिश्तेदार के घर गये थे.
इसी बीच रात में इनके मकान का ताला तोड़ कर घर में मौजूद नकदी, जेवर सहित दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घर के एक-एक कमरे में चोरों ने तलाशी लेकर कीमती सामानों की चोरी कर ली. घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने परिजनों के अलग-अलग बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
डेल शो-रूम चोरी कांड का नहीं हुआ खुलासा
गोपालगंज. नगर थाने के बंजारी रोड में पिछले माह डेल कंप्यूटर शो-रूम में हुए चोरी कांड का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर सकी है. नगर थाने की पुलिस के हाथ चोरी कांड में शामिल चोरों का सीसीटीवी फुटेज भी लगा था. इसके बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन