पंचायत चुनाव . भोरे व विजयीपुर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Published at :04 Mar 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव . भोरे व विजयीपुर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

69 प्रत्याशियों का नामांकन भोरे एवं विजयीपुर में प्रथम चरण में 24 अप्रैल को हाेनेवाले मतदान को लेकर गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले ही दिन प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोरे में 43 एवं विजयीपुर 26 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया. नामांकन नौ मार्च तक दाखिल […]

विज्ञापन

69 प्रत्याशियों का नामांकन

भोरे एवं विजयीपुर में प्रथम चरण में 24 अप्रैल को हाेनेवाले मतदान को लेकर गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले ही दिन प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोरे में 43 एवं विजयीपुर 26 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया. नामांकन नौ मार्च तक दाखिल होगा.
भोरे : पंचायत आम निर्वाचन 2016 के प्रथम चरण का नामांकन गुरुवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया. पहले ही दिन नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी. कई दिग्गजों ने पहले ही दिन नामांकन कर चुनावी तापमान को बढ़ा दिया है. इसके लिए प्रखंड द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी थी. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग काउंटर खोले गये हैं. डीएम व एसपी ने नामांकन केंद्र पर पहुंच कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.
नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये. प्रवेश द्वार पर पुलिस कर्मी जांच के बाद ही प्रत्याशी, प्रस्तावक एवं समर्थक को अंदर जाने दे रहे थे. इसके लिए दो गेट बनाये गये थे. पहले गेट से प्रत्याशी, जबकि दूसरे गेट से पूछताछ करनेवालों को जाने दिया जा रहा था. इसके अलावा नामांकन के प्रत्येक काउंटर पर एक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था, ताकि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके. प्रखंड कार्यालय के रास्ते वाहनों की आवाजाही पर पूर्णत: रोक लगा दी गयी थी.
..डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
नामांकन प्रक्रिया की जायजा लेते डीएम व एसपी
नामांकन कार्य का निरीक्षण करने डीएम राहुल कुमार एवं एसपी निताशा गुड़िया ने भोरे नामांकन केंद्र पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. दोनों केंद्रों पर पहुंचते ही पदाधिकारियों से लेकर प्रत्याशियों तक में हड़कंप मच गया. दोनों पदाधिकारी पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए विजयीपुर के लिए निकल गये.
पारंपरिक व्यवस्था के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे प्रत्याशी
नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही प्रत्याशियों का नामांकन केंद्र पहुंचना शुरू हो गया. कुछ प्रत्याशियों ने बेहद ही सादे ढंग से नामांकन दाखिल किया, तो कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन के वक्त काफी तामझाम दिखाया. नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ काफी भीड़ चल रही थी. गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े के अलावा कुछ प्रत्याशियों ने नर्तकियों का इस्तेमाल किया था. हालांकि नामांकन केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू थी. जिसके कारण प्रत्याशियों का काफिला नामांकन केंद्र से दूर ही रह रहा था.
पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 26 नामांकन दाखिल किये गये. इनमें मुखिया पद के लिए 13, बीडीसी के लिए 3, पंच के लिए 3, वार्ड सदस्य के लिए 5 नामांकन दाखिल किये गये. नामांकन के पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 43 नामांकन दाखिल किये गये. इनमें मुखिया पद के लिए 14, सरपंच 7, बीडीसी 10, पंच 3 एवं वार्ड सदस्य के लिए 9 नामांकन किये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन