बिना ट्रांसफर लेटर एचएम ने किया शिक्षिका को विरमित

Published at :04 Mar 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बिना ट्रांसफर लेटर एचएम ने किया शिक्षिका को विरमित

शिक्षिका ने डीएम से लगायी गुहार आखिर कहां करे शिक्षिका काम गोपालगंज : गोपालगंज. न कोई दोष और न ट्रांसफर लेटर हेडमास्टर ने शिक्षिका को बिना कारण बताये विरमित कर दिया. विगत तीन दिनों से पदाधिकारियों से गुहार लगा कर थक चुकी शिक्षिका ने गुरुवार को डीएम से मिल कर न्याय की गुहार लगायी गयी […]

विज्ञापन

शिक्षिका ने डीएम से लगायी गुहार

आखिर कहां करे शिक्षिका काम
गोपालगंज : गोपालगंज. न कोई दोष और न ट्रांसफर लेटर हेडमास्टर ने शिक्षिका को बिना कारण बताये विरमित कर दिया. विगत तीन दिनों से पदाधिकारियों से गुहार लगा कर थक चुकी शिक्षिका ने गुरुवार को डीएम से मिल कर न्याय की गुहार लगायी गयी है. बरौली प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, सदौवा उत्तर टोला में कार्यरत शिक्षिका पूनम देवी ने कहा है कि मैंने 29 फरवरी, 16 तक अपने विद्यालय में उपस्थिति बनायी.
एक मार्च को प्रधानाध्यापिका के माध्यम से पता चला कि हमें विरमित कर दिया गया है. मुझे उस उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति भी नहीं बनाने दिया गया. मुझे न तो ट्रांसफर लेटर दिया गया न ही विरमित पत्र. शिक्षिका ने कहा है कि प्रधानाध्यापिका द्वारा जान बूझ कर मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि मुझ पर शिक्षा समिति द्वारा कोई आरोप भी नहीं लगाया गया है. इधर, इस मामले में बरौली के बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि मामला संज्ञान में है. जांच करायी जा रही है. सवाल यह है कि आखिर आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद स्नानांतरण कैसे हुआ. डीएम राहुल कुमार ने पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन