अब कार्यपालक सहायक नहीं निबटायेंगे संचिका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

निदेशक ने दिया सख्त निर्देश कार्यपालक सहायकों का तीन वर्षों पर हो स्थानांतरण गोपालगंज : अब कार्यपालक सहायक कार्यालय की संचिका निबटाने का काम नहीं करेंगे. बिहार सरकार की मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक हरिहर प्रसाद ने डीएम राहुल कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को पत्र भेज कर निर्देश दिया है कि कार्यपालक […]
विज्ञापन
निदेशक ने दिया सख्त निर्देश
कार्यपालक सहायकों का तीन वर्षों पर हो स्थानांतरण
गोपालगंज : अब कार्यपालक सहायक कार्यालय की संचिका निबटाने का काम नहीं करेंगे. बिहार सरकार की मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक हरिहर प्रसाद ने डीएम राहुल कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को पत्र भेज कर निर्देश दिया है कि कार्यपालक सहायकों से संचिता उपस्थापन का काम नहीं लिया जाये. उन्हाेंने यह भी कहा है कि मध्याह्न भोजन योजना के कार्यालय में कार्यपालक सहायक से संचिका उपस्थापन का काम लिया जाता है.
कार्यपालक सहायकों को अविलंब संचिका उपस्थापन काम से मुक्त करते हुए कंप्यूटर से पत्र एवं प्रतिवेदन कार्यालय के आदेश पर तैयार करने के लिए आदेशित करें. इतना ही नहीं प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण अनिवार्य रूप से कर दिया जाये.
यदि एक वर्ष के पूर्व प्रशासनिक दृष्टिकोण से या अन्य किन्हीं कारणों से कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण किया जाना आवश्यक हो तो जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना स्थानांतरण संबंधित प्रस्ताव तैयार कर जिला पदाधिकारी के समक्ष उपस्थापित करें, ताकि कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण जिला पदाधिकारी के द्वारा किया जा सके. इतना ही नहीं कार्यपालक सहायक भी कार्यालय से संबंधित संचिका के संचालन कार्य से अपने को मुक्त रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










