जो काम 36 वर्षों में नहीं हुआ मैं एक वर्ष में करूंगा : वीरेंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

सारण स्नातक उप चुनाव के लिए प्रत्याशी ने मांगा समर्थन गोपालगंज : पिछले 36 सालों में सारण और चंपारण के मतदाताओं की समस्याओं का जो हल नहीं हुआ उसे मैं एक वर्ष में कर के दिखाऊंगा. मुझे एक बार सिर्फ मतदाताओं का समर्थन चाहिए. उक्त बातें विधान परिषद के सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के महागंठबंधन […]
विज्ञापन
सारण स्नातक उप चुनाव के लिए प्रत्याशी ने मांगा समर्थन
गोपालगंज : पिछले 36 सालों में सारण और चंपारण के मतदाताओं की समस्याओं का जो हल नहीं हुआ उसे मैं एक वर्ष में कर के दिखाऊंगा. मुझे एक बार सिर्फ मतदाताओं का समर्थन चाहिए. उक्त बातें विधान परिषद के सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के महागंठबंधन प्रत्याशी प्रो वीरेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि अब तक जात-पांत से ऊपर उठ कर उन्होंने भोजपुरी भाषा और भोजपुरिया संस्कृति के लिए कई प्रयास किये. विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मॉरीशस और जिनेवा तक मैंने भोजपुरी को मुकाम दिलाने का काम किया. इस बार सारण निर्वाची क्षेत्र के चुनाव के लिए मैं लोगों से संपर्क कर रहा हूं.
मुझे समर्थन भी मिल रहा है. यदि मैं चुनाव जीता, तो निश्चित ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. उन्होंने मतदाताओं से जिताने की अपील की. प्रेस वार्ता में प्रो टीएन सिंह, वरीय अधिवक्ता ललन दुबे, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र सुमन, प्रत्युष कुमार, प्रो राहुल कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










