सीवान के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू

Published at :03 Mar 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू

अब बीमा के साथ यात्री करेंगे सफर गोपालगंज : सीवान-गोपालगंज तथा महम्मदपुर के बीच पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन शुरू हो गया. अब यात्री उचित किराये पर बीमा के साथ सफर करेंगे. सरकारी बस में सफर करने पर एक लाख रुपये का बीमा राज्य सरकार से कवर करता है. किराये में भी काफी […]

विज्ञापन

अब बीमा के साथ यात्री करेंगे सफर

गोपालगंज : सीवान-गोपालगंज तथा महम्मदपुर के बीच पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन शुरू हो गया. अब यात्री उचित किराये पर बीमा के साथ सफर करेंगे. सरकारी बस में सफर करने पर एक लाख रुपये का बीमा राज्य सरकार से कवर करता है. किराये में भी काफी राहत है.
सीवान से गोपालगंज के बीच फिलहाल दो बसों का परिचालन शुरू हुआ है, जबकि अगले दो-चार दिनों के भीतर गोपालगंज से पटना के लिए दो बसें चलने लगेंगी. परिवहन निगम की नयी बसों में लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं. गोपालगंज से सीवान का किराया 25 रुपये निर्धारित है, जबकि पटना के लिए 101 रुपये किराया लगेगा.
यूपी के लिए भी चलेंगी बसें :
बिहार सरकार बसों के परिचालन को लेकर यूपी सरकार से एग्रीमेंट करने की तैयारी में है. लखनऊ, गोरखपुर के लिए भी शासन स्तर पर बस चलाने की तैयारी चल रही है. संभव हुआ तो अप्रैल से यूपी के लिए भी सरकारी बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा.
निजी बस संचालकों ने किया विरोध : सरकारी बसों के परिचालन शुरू होते ही निजी बस संचालकों के द्वारा विरोध शुरू हो गया है. टाइमिंग को लेकर निजी बस संचालक विरोध कर रहे हैं कि उनके टाइम पर सरकारी बस को चलाने की अनुमति नहीं दी जाये. हालांकि निजी बसों की अपेक्षा सरकारी बसों में यात्री सफर करना पसंद कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन