कृषि मेले में यंत्र खरीदारी के लिए नहीं पहुंचे किसान

गोपालगंज : कृषि यंत्र की खरीदारी पर अनुदान की घोषणा के बावजूद किसान मेले में नहीं पहुंच रहे हैं. कृषि विभाग की बेचैनी लक्ष्य के लिए बढ़ गयी है. रबी अभियान के तहत कृषि विभाग को किसानों द्वारा यंत्र खरीदारी पर 4.81 करोड़ रुपये का अनुदान देने का लक्ष्य मिला, जिसे 31 मार्च तक पूरा […]
गोपालगंज : कृषि यंत्र की खरीदारी पर अनुदान की घोषणा के बावजूद किसान मेले में नहीं पहुंच रहे हैं. कृषि विभाग की बेचैनी लक्ष्य के लिए बढ़ गयी है. रबी अभियान के तहत कृषि विभाग को किसानों द्वारा यंत्र खरीदारी पर 4.81 करोड़ रुपये का अनुदान देने का लक्ष्य मिला, जिसे 31 मार्च तक पूरा करना है.
इसके लिए विभाग अब तक सात कृषि मेलाें का आयोजन कर चुका है. यंत्र खरीदारी के लिए अब तक कुल 9801 किसानों को परमिट दिया गया, जिसमें महज 3511 किसान ही यंत्र खरीद पाये हैं. विभाग अब तक यंत्र पर महज 2.35 करोड़ का ही अनुदान दे पाया है. अब भी 1.5 करोड़ का अनुदान चुनौती बना हुआ है. महज 28 दिनों में यह अनुदान देना मुश्किल भरा काम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










