हथुआ में मोबाइल से उत्तर लिख रहा परीक्षार्थी पकड़ाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर उत्तर लीक होने की आशंका, जांच में जुटे विभाग के अधिकारी आंबेडकर आवासीय परीक्षा केंद्र पर इंटरनेट से उत्तर लिख रहा था परीक्षार्थी हथुआ : इंटर परीक्षा में चौकसी का दावा जिला प्रशासन भले ही करता हो, लेकिन हकीकत परीक्षा केंद्र पर कुछ और ही बयां कर रही है. हथुआ के आंबेडकर आवासीय […]
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर उत्तर लीक होने की आशंका, जांच में जुटे विभाग के अधिकारी
आंबेडकर आवासीय परीक्षा केंद्र पर इंटरनेट से उत्तर लिख रहा था परीक्षार्थी
हथुआ : इंटर परीक्षा में चौकसी का दावा जिला प्रशासन भले ही करता हो, लेकिन हकीकत परीक्षा केंद्र पर कुछ और ही बयां कर रही है. हथुआ के आंबेडकर आवासीय परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ऑन कर नेट से उत्तर लिखने का मामला सामने आया है. हथुआ के डीसीएलआर नुरुल एन ने परीक्षार्थी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद निष्कासित कर दिया. वहीं, परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल किये जाने से प्रश्न व उत्तर व्हाट्सएप पर वायरल होने की आशंका है.
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है. परीक्षार्थी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा, केंद्राधीक्षक व वीक्षकों की मौजूदगी में परीक्षार्थी द्वारा मोबाइल से उत्तर लिखा जा रहा था. डीसीएलआर ने परीक्षार्थी को पकड़े जाने के बाद पुलिस को सौंप दिया. सोमवार को हथुआ के परीक्षा केंद्रों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, एसडीओ प्रमोद राम, डीपीओ संजय कुमार, बीडीओ राजेश कुमार, सीओ धर्मनाथ बैठा आदि शांतिपूर्ण एग्जाम संपन्न कराने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










