एक छत के नीचे बाजार की सारी सुविधाएं

Published at :29 Feb 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
एक छत के नीचे बाजार की सारी सुविधाएं

बनेगा मॉल, हाइटेक होगा बाजार शहर को मॉडल बनाने के लिए सर्वे गोपालगंज : हर में होगा अत्याधुनिक मॉल, सब्जी मंडी, गल्ला बाजार, मीट बाजार विशेष अंदाज में नजर आयेंगे. पार्किंग की व्यवस्था, सुविधाएं, कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स सब कुछ एक साथ नजर आयेंगे. बस थोड़ा-सा इंतजार करें, आपका शहर भी अब मॉडल दिखेगा. शहर को मॉडल […]

विज्ञापन
बनेगा मॉल, हाइटेक होगा बाजार
शहर को मॉडल बनाने के लिए सर्वे
गोपालगंज : हर में होगा अत्याधुनिक मॉल, सब्जी मंडी, गल्ला बाजार, मीट बाजार विशेष अंदाज में नजर आयेंगे. पार्किंग की व्यवस्था, सुविधाएं, कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स सब कुछ एक साथ नजर आयेंगे.
बस थोड़ा-सा इंतजार करें, आपका शहर भी अब मॉडल दिखेगा. शहर को मॉडल रूप देने के लिए शनिवार से काम शुरू हाे गया है. प्रथम चरण में एपीटी इंफ्रा डेवलपर्स दिल्ली की टीम ने शहर में बस स्टैंड, सब्जी बाजार, गल्ला बाजार, मीट बाजार सहित अन्य स्थानों का सर्वे किया. बाजार और स्टैंड को नये रूप देने में 80 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होने का अनुमान है. एक सप्ताह के भीतर पूरे प्रारूप की डीपीआर प्राप्त हो जायेगी. इसके साथ ही काम शुरू कर दिया जायेगा. शनिवार को हुए सर्वे में टीम के तकनीकी अधिकारी इरशाद अहमद और मशरूम आजम के साथ उपमुख्य पार्षद हरेंद्र चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू पांडेय और दर्जनों गण्यमान्य व्यवसायी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन