संभावित प्रत्याशी पंचायतों में लगा रहे चौपाल

Published at :29 Feb 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
संभावित प्रत्याशी पंचायतों में लगा रहे चौपाल

फुलवरिया : पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में भावी प्रत्याशियों की चहलकदमी काफी बढ़ गयी है. पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद क्षेत्र की सियासत एक बार फिर गरमा गयी है. पंचायतों में भावी प्रत्याशियों ने चौपाल लगाना शुरू कर दिया है. चौपाल में गांव के लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं […]

विज्ञापन

फुलवरिया : पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में भावी प्रत्याशियों की चहलकदमी काफी बढ़ गयी है. पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद क्षेत्र की सियासत एक बार फिर गरमा गयी है.

पंचायतों में भावी प्रत्याशियों ने चौपाल लगाना शुरू कर दिया है. चौपाल में गांव के लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और समस्या के समाधान का आश्वासन भी मिलने लगा है. ऐसे दृश्य लगभग 12 पंचायतों में देखने को मिल रहे हैं. सबसे अधिक मुखिया पद को लेकर प्रत्याशी उत्साहित हैं. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी को प्रलोभन देने में भी कमी नहीं कर रहे हैं. एक पद छोड़ने के बदले दूसरे पद पर जीतने का दावा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन