हथुआ में दो पक्षों में झड़प, जदयू नेता समेत दस घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Feb 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : मछागर लछीराम गांव में जीन बाबा स्थान के सटे नवनिर्मित हनुमान मंदिर की सरकारी जमीन की चहारदीवारी को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने जम कर में मारपीट की. इसमें जदयू के एक नेता सहित दस लोग घायल हो गये. […]
विज्ञापन
गोपालगंज : मछागर लछीराम गांव में जीन बाबा स्थान के सटे नवनिर्मित हनुमान मंदिर की सरकारी जमीन की चहारदीवारी को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने जम कर में मारपीट की. इसमें जदयू के एक नेता सहित दस लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए हथुआ अस्पातल ले जाया गया, जहां से जदयू नेता को रेफर कर दिया गया है.
घायलों में जदयू नेता भागवत साह, अभिषेक गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार साह, तथा दूसरे पक्ष के रमेश कुमार राय, विनोद कुमार राय, राजेश कुमार राय, विनय कुमार, राजेश राय, मनोज राय, अरविंद माली घायल हो गये. झड़प के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस पूरे मामले कि जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










