पुलिस और करेगी सख्ती

Published at :26 Feb 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस और करेगी सख्ती

हेलमेट न लगानेवाले वाहनचालकों के खिलाफ पुलिस नये साल में और ज्यादा सख्ती करेगी. बिना हेलमेट पकड़े जाने पर जुर्माना तो होगा ही, पुलिस आरटीओ से सिफारिश करेगी कि ऐसे वाहनचालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाये. इससे पहले वाहनचालकों को सुझाव दिये जायेंगे. पुलिस हेडक्वार्टर से यह आदेश आया […]

विज्ञापन

हेलमेट न लगानेवाले वाहनचालकों के खिलाफ पुलिस नये साल में और ज्यादा सख्ती करेगी. बिना हेलमेट पकड़े जाने पर जुर्माना तो होगा ही, पुलिस आरटीओ से सिफारिश करेगी कि ऐसे वाहनचालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाये.

इससे पहले वाहनचालकों को सुझाव दिये जायेंगे. पुलिस हेडक्वार्टर से यह आदेश आया है. इसके बाद एसपी निताशा गुड़िया ने कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस को तैयार करने को कहा है. निर्देश में कहा गया है कि मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 19 तथा केंद्रीय मोटर यान नियम 1989 के रूल 21 के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट न लगानेवाले वाहनचालकों के साथ कुछ अन्य नियमों का पालन न करनेवालों के डीएल तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाये. इसके बाद शहर में भी यह कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा गया है. इस मामले में एसपी निताशा गुड़िया का कहना है कि हेलमेट और सीट बेल्ट लगाये बिना वाहन चलानेवालों पर सख्ती की जायेगी.
इन नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
सीट बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग न करने पर
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग
शराब एवं अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना
गति सीमा एवं लालबत्ती का उल्लंघन
2015 में सबसे ज्यादा चालान हेलमेट न लगाने पर हुए
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चलान- 1745
बिना सीट बेल्ट के – 00
ओवरलोड – 0420
नशे में वाहन चलाने पर – 210
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन