संभाग प्रभारियों की बैठक

Published at :26 Feb 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
संभाग प्रभारियों की बैठक

गोपालगंज : सत्र 2016-17 के बजट को लेकर डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सूर्य नारायण ने संभाग प्रभारियों की बैठक की. अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक के दौरान उन्हाेंने संभाग प्रभारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित बजट तैयार करने का निर्देश दिया. विदित हो कि संभाग द्वारा तैयार बजट के आधार पर ही विभाग को सूचना […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सत्र 2016-17 के बजट को लेकर डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सूर्य नारायण ने संभाग प्रभारियों की बैठक की. अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक के दौरान उन्हाेंने संभाग प्रभारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित बजट तैयार करने का निर्देश दिया. विदित हो कि संभाग द्वारा तैयार बजट के आधार पर ही विभाग को सूचना दी जाती है,

ताकि विभाग से स्वीकृति मिल सके. गौरतलब है कि बजट की स्वीकृति के बाद ही विद्यालयों के असैनिक कार्य, प्रारंभिक औपचारिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा तथा वैकल्पिक व नवाचारी शिक्षा सहित अन्य कई विभागों के कार्य संपादित किये जाते हैं. मौके पर सहायक अभियंता भूषण प्रसाद, एडीपीसी अभिषेक कुमार सहित संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार राम, संजय कुमार व संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन