कोलकाता में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

उचकागांव : गरीबी की मार झेल रहे परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दोनों भाई कोलकाता में ट्रक चलाने गये दोनों भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मौत की खबर आते ही परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. शाव आने का इंतजार परिजन कर […]
उचकागांव : गरीबी की मार झेल रहे परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दोनों भाई कोलकाता में ट्रक चलाने गये दोनों भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मौत की खबर आते ही परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. शाव आने का इंतजार परिजन कर रहे है.
जानकारों ने बताया कि उचकागांव थाने के नवादा परसौनी गांव के जमील मियां के पुत्र हमीद हुसैन त्था छोटा भाई मुमताज 21 वर्ष कोलकाता के साइजर इंटरप्राइजेज वाजीपाड़ा में काम करने लगें थे.इस बीच विती रात ट्रक लेकर ओड़ीशा जा रहे थे. जैसे ही एनएच 18 पर वुलियाना के पास पहुूंचे कि सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों भाई की मौत हो गयी.मौत की खबर आने के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया.आ पास के लोग भी इस घटना से सहम उठे.घटना की खबर से परिजन शव लाने के लिए कोलकाता रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










