थावे-छपरा-पटना ट्रेन को मंजूरी

Published at :25 Feb 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
थावे-छपरा-पटना ट्रेन को मंजूरी

थावे छपरा : रेलखंड पर आमान परिवर्तन का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है. इसे मार्च तक हर हाल में पूरा कर लेने का आदेश रेलवे ने दिया है, जिसको लेकर निर्माण एजेंसी भी युद्ध स्तर पर काम कर रही है. कार्य पूरा होते ही इस रेलखंड पर चलनेवाली आठ जोड़ी ट्रेन, जो इस […]

विज्ञापन

थावे छपरा : रेलखंड पर आमान परिवर्तन का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है. इसे मार्च तक हर हाल में पूरा कर लेने का आदेश रेलवे ने दिया है, जिसको लेकर निर्माण एजेंसी भी युद्ध स्तर पर काम कर रही है. कार्य पूरा होते ही इस रेलखंड पर चलनेवाली आठ जोड़ी ट्रेन, जो इस समय निलंबित है वह चलने लगेंगी. जिले के लोगों को उम्मीद है कि इस रूट पर परिचालन के शुरू होने के साथ ही इन ट्रेनों का फेरा पटना तक बढ़ाया जा सकता है.

ट्रेनों के चलाये जाने की संकेत पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर के जीएम राजीव मिश्रा ने भी दिये हैं. जीएम के स्तर पर थावे-छपरा चलनेवाली ट्रेनों का फेरा बढ़ाने का प्रस्ताव भी रेल मंत्रालय को भेजा गया है. रेलमंत्री का कृपा होते ही इस रूट पर पटना के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा.

एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की बढ़ी उम्मीद : थावे छपरा रेलखंड पर लोगों को इस रेल बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. लोगों को भरोसा है कि इस रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की मंजूरी मिलेगी. थावे-छपरा रूट सुदूर ग्रामीण इलाके को जोड़ता है. इस रूट में ट्रेन के अलावा अन्य कोई संशोधन भी नहीं है. लोगों की उम्मीद रेल बजट पर लगा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन