गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों का नहीं होगा प्रतिनियोजन

Published at :19 Feb 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों का नहीं होगा प्रतिनियोजन

गोपालगंज : प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों की दस वर्षीय जनगणना, आपदा सहाय एवं चुनाव के अलावा कोई गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्त नहीं की जायेगी. डीइओ अशोक कुमार ने डीपीओ स्थापना व सभी बीइओ को निर्देशित किया है. आरटीइ एक्ट के नियम 27 में भी इस आशय का स्पष्ट प्रावधान है. कोई शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों की दस वर्षीय जनगणना, आपदा सहाय एवं चुनाव के अलावा कोई गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्त नहीं की जायेगी. डीइओ अशोक कुमार ने डीपीओ स्थापना व सभी बीइओ को निर्देशित किया है. आरटीइ एक्ट के नियम 27 में भी इस आशय का स्पष्ट प्रावधान है. कोई शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हो तो उनकी प्रतिनियुक्ति अविलंब रद्द करने का भी निर्देश है. डीइओ ने डीपीओ स्थापना व सभी बीइओ को निर्देश दिया है

कि पत्र में निर्देशित कांडिकाओं पर त्वरित कार्रवाई करें एवं की गयी कार्रवाई प्रतिवेदन से शपथपूर्वक सूचित करें.वैसे शिक्षक जो किसी -न- किसी कारण से प्रति नियोजन पर हैं, उनमें हड़कंप मच गया है. इसको लेकर उनमें बेचैनी व्याप्त हो गयी है.

वे किसी भी तरह प्रति नियोजन में रहने की फिराक में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन