एसपी के जनता दरबार में 92 मामले निष्पादित

Published at :19 Feb 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी के जनता दरबार में 92 मामले निष्पादित

गोपालगंज : एसपी के जनता दरबार में 92 मामलों का निबटारा किया गया. जनता दरबार में एसपी के नहीं रहने पर इंस्पेक्टर सह ओएसडी निगम कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर केके मांझी, हथुआ इंस्पेक्टर रामसेवक यादव, महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी, हेल्पलाइन के एके ठाकुर ने सभी मामलों में संबंधित थानों को कार्रवाई का आदेश दिया. सबसे अधिक […]

विज्ञापन

गोपालगंज : एसपी के जनता दरबार में 92 मामलों का निबटारा किया गया. जनता दरबार में एसपी के नहीं रहने पर इंस्पेक्टर सह ओएसडी निगम कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर केके मांझी, हथुआ इंस्पेक्टर रामसेवक यादव, महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी, हेल्पलाइन के एके ठाकुर ने सभी मामलों में संबंधित थानों को कार्रवाई का आदेश दिया. सबसे अधिक जमीन से संबंधित 56 मामले आये. 26 मामले महिलाओं से संबंधित थे.

महिलाओं का आरोप है कि उनके पतियों ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया है. कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट भी मिला है, लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है. वहीं, मांझा थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने अपनी रक्षा की गुहार लगायी है. उसका कहना है कि मनचले उसे लगातार परेशान कर रहे थे, तो उसने मुकदमा दर्ज कराया. अब केस नहीं उठाने पर तेजाब से जलाने की चेतावनी दे रहे हैं. पुलिस मनचलों को गिरफ्तार नहीं कर रही है.

वहीं, विजयीपुर थाना क्षेत्र की दो महिलाओं ने अपनी रक्षा की गुहार लगायी है. पड़ोसी की धमकी से भयभीत जादोपुर थाना क्षेत्र के रामकृत यादव ने रक्षा की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन