जयमाल का स्टेज नहीं बनने पर चाकूबाजी, पथराव

Published at :18 Feb 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
जयमाल का स्टेज नहीं बनने पर चाकूबाजी, पथराव

चाकू लगने से घायल युवक की हालत नाजुक, गोरखपुर रेफर गांव के उग्र लोगों को देख जान बचा कर भागे बराती महिलाओं ने भाग रहे दूल्हे को पकड़ कर पीटा, करायी शादी पुलिस ने पहुंच कर शांत कराया मामला, एक गिरफ्तार कुचायकोट : गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा पश्चिम टोला गांव में कन्या पक्ष के […]

विज्ञापन

चाकू लगने से घायल युवक की हालत नाजुक, गोरखपुर रेफर

गांव के उग्र लोगों को देख जान बचा कर भागे बराती
महिलाओं ने भाग रहे दूल्हे को पकड़ कर पीटा, करायी शादी
पुलिस ने पहुंच कर शांत कराया मामला, एक गिरफ्तार
कुचायकोट : गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा पश्चिम टोला गांव में कन्या पक्ष के द्वारा जयमाल का स्टेज नहीं बनाये जाने पर दूल्हा पक्ष के लोग शादी से इनकार कर लौटने लगे. इसे देख ग्रामीण पहले मान मन्नौवल करने लगे. बात जब नहीं बनी, तो बाताबाती से शुरू होकर हाथापाई तक की नौबत आ गयी. इस बीच बरात देखने गये चैलवा गांव के युवक भूषण यादव को किसी ने चाकू मार दिया. खून से लथपथ युवक को देख ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा.
ग्रामीण बरातियों पर टूट पड़े. रोड़ा-पत्थर चलने लगे. उधर, दूल्हा भागने लगा, तो महिलाओं ने पकड़ कर उसकी पिटाई की और शादी करायी. उधर, घायल युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. ग्रामीणों ने बरातियों के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना पर गोपालपुर के थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे. वह किसी तरह समझा कर पुलिस सुरक्षा में बरातियों के वाहन को थाना लेकर पहुंचे. ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे. इस बीच पुलिस ने दूल्हे के भाई को जब गिरफ्तार कर लिया तब मामला शांत हुआ.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के सुग्रीम साह के बेटे भीम साह की बरात गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा मिश्री साह के घर आयी थी. दरवाजे पर द्वारपूजा के दौरान आॅर्केस्ट्रा में अश्लील गीत पर नर्तकियां थिरक रही थीं. बराती शराब के नशे में नाच रहे थे. आसपास के घर वाले इस दृश्य को देख शर्मसार हो रहे थे. उधर, लड़का का भाई दरवाजे पर जयमाल के लिए स्टेज नहीं होने की बात कह कर गाड़ी को लौटा कर वापस जाने लगा. इसको लेकर विवाद शुरू हो गया और स्थिति झड़प में बदल गयी. महिलाओं ने भाग रहे दूल्हे को पकड़ कर अपनी सुरक्षा में शादी करा दी. दूल्हे के चेहरा पर भी गहरा जख्म था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन