मतदाता सूची में 250 से अधिक फर्जी वोटर्स

गोपालगंज : चौंकिए मत! इस बार ढोढ़वलिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भाग्य फर्जी मतदाताओं के हाथों में है. फर्जी मतदाता जिसे चाहे पंचायत का ताज पहना सकते हैं. यह बात सच है. कुचायकोट प्रखंड की ढोढ़वलिया पंचायत में ढाई सौ फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं. मतदाता सूची में नाम होने से […]
गोपालगंज : चौंकिए मत! इस बार ढोढ़वलिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भाग्य फर्जी मतदाताओं के हाथों में है. फर्जी मतदाता जिसे चाहे पंचायत का ताज पहना सकते हैं. यह बात सच है. कुचायकोट प्रखंड की ढोढ़वलिया पंचायत में ढाई सौ फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं.
मतदाता सूची में नाम होने से प्रशासन की तरफ से विधानसभा चुनाव की तरह अगर मतदाता परची मिली, तो उस परची के आधार पर वे वोट देने के हकदार होंगे. अगर मतदाता परची नहीं भी मिली, तो साइबर कैफे वाले से फर्जी वोटर आइडी कार्ड बनवा लिया गया है, जिसमें मतदाता सूची में दर्ज नंबर क्रमांक सब कुछ अंकित है. आयोग का हैलोग्राम तक लगा हुआ है, जिससे वे आसानी से मतदान करने में सक्षम होंगे. इन मतदाताओं को वैधानिक ढंग से कोई रोक नहीं सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










