सीसीटीवी में कैद चोर का फुटेज जारी

Published at :17 Feb 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर का फुटेज जारी

गोपालगंज : बंजारी रोड स्थित डेल शो रूम से 30 लाख रुपये से अधिक के कंप्यूटर के चोरी मामले में सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर एक चोर की तसवीर जारी की गयी है. सीसीटीवी में एक चोर का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है. पुलिस की टीम चंपारण के घोड़ासहन में छापेमारी कर रही […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बंजारी रोड स्थित डेल शो रूम से 30 लाख रुपये से अधिक के कंप्यूटर के चोरी मामले में सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर एक चोर की तसवीर जारी की गयी है. सीसीटीवी में एक चोर का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है. पुलिस की टीम चंपारण के घोड़ासहन में छापेमारी कर रही है. जांच-पड़ताल में यूपी के झांसी में भी चोरों के तार जुड़े होने की बात सामने आयी है. पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही चोरों को अपनी गिरफ्त में पुलिस ले लेगी.

हालांकि आठ दिन बाद भी पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. पुलिस की अब तक की कोशिश नाकाम साबित रही है. मामले में यूपी पुलिस और चंपारण पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है. ध्यान रहे कि गत नौ फरवरी की रात शेखर कुमार सिंह के डेल शो रूम का ताला काट कर चोरों ने 30 लाख से अधिक के कंप्यूटर, लैपटॉप तथा स्कैनर आदि की चोरी कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन