बजरंगी बनी महिला पुलिस ने दो बच्चियों को मिलाया

Published at :16 Feb 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
बजरंगी बनी महिला पुलिस ने दो बच्चियों को मिलाया

घर से खेलते – खेलते पहुंच गयी थी जंगलिया मुहल्ला पुरानी चौक मुहल्ले की रहनेवाली हैं दोनों बच्चियां गोपालगंज : बजरंगी भाईजान बन कर सलमान खान एक लड़की को उसके परिवार से मिलाने पाकिस्तान जाते हैं. शहर में सोमवार को परी कुमारी और विद्या को बजरंगी भाइजान के रूप में महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी मिली. […]

विज्ञापन

घर से खेलते – खेलते पहुंच गयी थी जंगलिया मुहल्ला

पुरानी चौक मुहल्ले की रहनेवाली हैं दोनों बच्चियां
गोपालगंज : बजरंगी भाईजान बन कर सलमान खान एक लड़की को उसके परिवार से मिलाने पाकिस्तान जाते हैं. शहर में सोमवार को परी कुमारी और विद्या को बजरंगी भाइजान के रूप में महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी मिली. घर से बिछड़ी दोनों बच्चियों को महिला पुलिस ने थाना लाया. इसके बाद पूछताछ कर दोनों को उसके घर पहुंचाया.
पुरानी चौक मुहल्ले की दो बच्चियां सोमवार को खेलते-खेलते जंगलिया मुहल्ले में पहुंच गयीं. राघव प्रसाद के दरवाजे पर दोनों को रोते देख लोगों ने महिला थाने में इसकी सूचना दी. महिला थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच कर दोनों को पहले शहर में पहचान के लिए घुमाया. इसके बाद थाना लेकर चली आयीं. शाम को परिजनों की जानकारी मिलने पर उन्हें घर तक पहुंचाया.
बच्चियों ने कहा-थैंक्यू पुलिस आंटी
बच्चियों को देख पैरेंट्स की आंखें नम हो गयीं. मां ने अपनी-अपनी लाडली को सीने से लगा लिया. पिता ने बताया कि वह दोस्त के साथ बाजार गया था. दोनों बच्चियां घर में खेल रही थीं. खेलते-खेलते कब गायब हो गयीं पता नहीं चला. घर के पूरे सदस्य बच्चियों को खोजने में जुटे थे. शाम को अचानक पुलिस के पास बच्चियों को देख सुकून पहुंचा. मां के पास पहुंचते ही दोनों बच्चियों ने कहा-थैंक्यू पुलिस आंटी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन