मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे युवक को मारा चाकू

Published at :16 Feb 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे युवक को मारा चाकू

हालत गंभीर,गोरखपुर किया गया रेफर गोपालपुर थाने के मादाचक की घटना गोपालगंज : प्रतिमा विसर्जित कर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायल […]

विज्ञापन

हालत गंभीर,गोरखपुर किया गया रेफर

गोपालपुर थाने के मादाचक की घटना
गोपालगंज : प्रतिमा विसर्जित कर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायल युवक गोपालपुर थाने के मादाचक गांव के निवासी राधा गोड़ का पुत्र इंद्रजीत गोड़ बताया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को इंद्रजीत गोड़ नहर के पास प्रतिमा विसर्जन करने के लिए जा रहा था. प्रतिमा विसर्जन कर अकेले घर की तरफ आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने घेर कर मारपीट की. इसके बाद चाकू घोंप कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने घालय युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.
चिकित्सकों ने शरीर से अधिक खून गिरने के कारण युवक की हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया. घटना के बाद पूजा समितियों ने आक्रोशित होकर पुलिस से आरोपितों की गिरफ्तारी करने की मांग शुरू कर दी. पुलिस ने घायल युवक के परिजनों से पूछताछ कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन