अब खत्म होगी खुले में शौच की प्रथा

गोपालगंज : शहर में खुले में शौच की प्रथा खत्म होगी. स्वच्छता अभियान को गति देते हुए घर-घर में शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. वहीं, सामुदायिक शौचालय भी झुग्गी-झोंपड़ी और पॉलीथिन टांग कर रहनेवालों के लिए बनेगा. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर पर्षद ने कार्य शुरू कर दिया है. पहले चरण […]
गोपालगंज : शहर में खुले में शौच की प्रथा खत्म होगी. स्वच्छता अभियान को गति देते हुए घर-घर में शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. वहीं, सामुदायिक शौचालय भी झुग्गी-झोंपड़ी और पॉलीथिन टांग कर रहनेवालों के लिए बनेगा. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर पर्षद ने कार्य शुरू कर दिया है. पहले चरण में 299 निजी शौचालय और दो सामुदायिक शौचालय बनने हैं. गौरतलब है कि शहर के 25 फीसदी घरों में शौचालय नहीं है. इसके लिए नगर पर्षद वर्ष 2015 में ही आवेदन ले चुका है. आवेदन देनेवालों की संख्या 2980 है. फिलहाल 299 लोगों को इसका लाभ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










