गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : डीडीसी

Published at :16 Feb 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : डीडीसी

जॉब कार्डधारियों को मिलेगा रोजगार विकास कार्यों से नहीं होगा समझौता वाजिब लाभुक ही होंगे लाभान्वित गोपालगंज : अब हर गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा. सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से गरीबों को दिलाना प्राथमिकता होगी. उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र पदभार संभालने के साथ ही जिले में विकास योजनाओं की गति तेज […]

विज्ञापन

जॉब कार्डधारियों को मिलेगा रोजगार

विकास कार्यों से नहीं होगा समझौता
वाजिब लाभुक ही होंगे लाभान्वित
गोपालगंज : अब हर गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा. सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से गरीबों को दिलाना प्राथमिकता होगी. उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र पदभार संभालने के साथ ही जिले में विकास योजनाओं की गति तेज करने में लग गये हैं. उनके द्वारा सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत होने के बाद गति देने का कार्य किया जा रहा है. उन्हाेंने बताया कि विकास कार्यों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं होगा.
योजनाओं का लाभ वाजिब लाभुकों को ही मिलेगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत सभी जॉब कार्डधारियों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा. वैसे जॉब कार्डधारी जिन्होंने जॉब कार्ड बनवा लिये हैं और मजदूरी करना नहीं चाहते हैं, उनका नाम जॉब कार्डधारियों की सूची से हटाया जायेगा. मजदूरी करनेवाले इच्छुक जॉब कार्डधारियों को हर हाल में सौ दिनों का रोजगार मुहैया कराया जायेगा. उन्हें भुगतान भी समय से किया जायेगा. इंदिरा आवास, मनरेगा, शौचालय की संचालित योजनाओं में तेजी लायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन