छीतौली में तनाव, पुलिस पर िकया गया पथराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव से बिगड़ा माहौल तनाव देख सदर एसडीओ सहित कई थानों से पुलिस पहुंची मांझा : मांझा थाने के छीतौली गांव में प्रतिमा विसर्जन के जुलूस पर सोमवार को पथराव किये जाने से तनाव उत्पन्न हो गया. पथराव के कारण प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल कई युवक घायल हो […]
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव से बिगड़ा माहौल
तनाव देख सदर एसडीओ सहित कई थानों से पुलिस पहुंची
मांझा : मांझा थाने के छीतौली गांव में प्रतिमा विसर्जन के जुलूस पर सोमवार को पथराव किये जाने से तनाव उत्पन्न हो गया. पथराव के कारण प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल कई युवक घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया गया. पथराव के कारण मांझा पुलिस को पीछे हटना पड़ा. स्थिति देर शाम तक तनावपूर्ण देख सदर एसडीओ मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार सहित कई थानों से पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया.
देर शाम तक पुलिस अधिकारियों की टीम गांव में कैंप कर रही थी. सोमवार को छीतौली गांव के युवक प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में डीजे बजाने को लेकर गांव के कुछ ग्रामीणों ने मना किया. डीजे बंद नहीं होने पर जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया. पथराव के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया. देर शाम को पर्याप्त संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने पथराव करनेवालों से सख्ती के साथ निबटना शुरू किया. इसके बाद पुलिस ने प्रतिमा को विसर्जन कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










