फर्जी निशान बना सरपंच ने उठाया वेतन

Published at :15 Feb 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी निशान बना सरपंच ने उठाया वेतन

गोपालगंज : फर्जी निशान बना आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका का वेतन निकाल लिया गया है. मामला कुचायकोट परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 133 का है. सहायिका शाहाबुन निशा ने फर्जी निशान बना कर वेतन की निकासी किये जाने का आरोप सरपंच बृजकिशोर साह, सेविका निर्मला देवी, सेविकापति धर्मवीर एवं पूर्व सीडीपीओ विभा देवी पर लगाया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : फर्जी निशान बना आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका का वेतन निकाल लिया गया है. मामला कुचायकोट परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 133 का है. सहायिका शाहाबुन निशा ने फर्जी निशान बना कर वेतन की निकासी किये जाने का आरोप सरपंच बृजकिशोर साह, सेविका निर्मला देवी, सेविकापति धर्मवीर एवं पूर्व सीडीपीओ विभा देवी पर लगाया है. सहायिका ने डीएम को दिये गये आवेदन में कहा है कि 29 मई, 2015 को अंगूठे का फर्जी निशान बना कर मानदेय की राशि का उठाव कर लिया गया है.

सरपंच से लेकर सीडीपीओ एवं सेविका की मिलीभगत से राशि की निकासी की गयी है. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ रजनीश कुमार राय को जांच का निर्देश दिया. इसके बाद डीपीओ ने मामले की जांच कुचायकोट परियोजना की सीडीपीओ मीनाक्षी देवी को दी गयी है. डीपीओ ने जांच प्रतिवेदन तीन दिनों के अंदर मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन