हथियार है सूचना का अधिकार

गोपालगंज : सूचना के अधिकार अधिनियम से आम लोगों को अवगत कराये जाने को लेकर शहर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका आयोजन अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंगलिश लैंगवेज के द्वारा किया गया था. एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर डॉ मोतीलाल प्रसाद एवं कुमारी मिथिलेश ने कहा कि सूचना का अधिकार […]
गोपालगंज : सूचना के अधिकार अधिनियम से आम लोगों को अवगत कराये जाने को लेकर शहर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका आयोजन अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंगलिश लैंगवेज के द्वारा किया गया था. एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर डॉ मोतीलाल प्रसाद एवं कुमारी मिथिलेश ने कहा कि सूचना का अधिकार आम लोगों का हथियार है. इसका उपयोग कर आप भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकते हैं. कार्यशाला में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन करने, प्रथम अपील करने, द्वितीय अपील करने की जानकारी दी गयी. इस मौके पर फणिंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, रविश कुमार, परवेज आलम, सोनू, अहमद अली, दयाकृष्ण आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










