परिजनों को पीटा, रोड़ेबाजी

Published at :14 Feb 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
परिजनों को पीटा, रोड़ेबाजी

थावे के चीतू टोला में राह चलती महिलाओं के साथ छेड़खानी की गयी. विरोध करने पर परिजनों को पीटा गया. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी की. इससे महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज किया […]

विज्ञापन

थावे के चीतू टोला में राह चलती महिलाओं के साथ छेड़खानी की गयी. विरोध करने पर परिजनों को पीटा गया. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी की. इससे महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज किया है. अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. दिन में हुई इस वारदात के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल है.

गोपालगंज : थावे थाने के चीतू टोला में श्राद्धकर्म में स्नान करने जा रही महिलाओं के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी की गयी. इसका विरोध करने पर परिजनों को बेरहमी से पीटा गया. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी की गयी. इसमें दोनों पक्षों से महिला सहित सात लोग घायल हुए हैं.
सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. इस घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को पवन पांडेय का परिवार श्राद्धकर्म के लिए स्नान करने जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी. महिलाओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो उन्होंने युवकों के घर जाकर इसकी शिकायत की. छेड़खानी का विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की गयी. बाद में दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. रोड़ेबाजी के दौरान राजन पांडेय, उमेश पांडेय, साजन पांडेय, नीतेश पांडेय, पवन पांडेय तथा दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. उधर, पुलिस ने घायल दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की बात बतायी है. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन