आराधना कर मांगा ज्ञान का वरदान

गोपालगंज : वर दे, वीणावादिनी वर दे …के साथ वसंत का आगाज शनिवार से हो गया. वसंत पंचमी के मौके पर जिले के तमाम शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. छात्र – छात्राओं ने अपने स्कूल और कोचिंग संस्थानों के अलावा घर में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर ज्ञान का वरदान […]
गोपालगंज : वर दे, वीणावादिनी वर दे …के साथ वसंत का आगाज शनिवार से हो गया. वसंत पंचमी के मौके पर जिले के तमाम शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. छात्र – छात्राओं ने अपने स्कूल और कोचिंग संस्थानों के अलावा घर में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर ज्ञान का वरदान मांगा.
शहर के शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. मालवीय नगर मुहल्ले में बच्चों ने मां शारदे की प्रतिमा खुद बनायी है. मुहल्ले के आयुष कुमार, छोटू कुमार, अंशु, प्रीति, अमृता, स्मिता, कृतिमान, आदित्य, पूजा, शिवम, शुभम, अतुल, दिव्यांग आदि ने पूजा-अर्चन कर सरस्वती मां से ज्ञान का वरदान मांगा. वहीं, शिक्षा विभाग कार्यालय के पास बच्चों ने मां शारदे की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की.
छात्र माही, मिट्ठी, तनु, क्रिस आदि ने भंडारा चलाया. चंद्रगोखुल रोड में छात्रों द्वारा विशाल पंडाल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी है. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारा चला कर प्रसाद का वितरण किया गया. श्याम सिनेमा रोड स्थित ठाकुर मेनसन में भी छात्रों ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. मौके पर छात्र शिवम कुमार, रितिका कुमारी, ज्योतिरादित्य, शुभम, चिक्की आदि ने प्रसाद का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










