बिना नक्शा पास नहीं बनेगा घर

गोपालगंज : जिला प्रशासन गांवों में अब सिर्फ सड़क, पुलिया के निर्माण कार्यों तक ही समिति नहीं रहेगा. गोपालगंज विकास प्राधिकरण ग्रामीण क्षेत्र के नियोजित विकास की जिम्मेवारी निभाने की तैयारी में है. इस तैयारी में गांवों में तीन हजार वर्ग फुट से में बननेवाले पक्के मकान के लिए नक्शा पास कराना जरूरी होगा तथा […]
गोपालगंज : जिला प्रशासन गांवों में अब सिर्फ सड़क, पुलिया के निर्माण कार्यों तक ही समिति नहीं रहेगा. गोपालगंज विकास प्राधिकरण ग्रामीण क्षेत्र के नियोजित विकास की जिम्मेवारी निभाने की तैयारी में है. इस तैयारी में गांवों में तीन हजार वर्ग फुट से में बननेवाले पक्के मकान के लिए नक्शा पास कराना जरूरी होगा तथा दूरसंचार के किसी भी प्रकार के लिए शुल्क जमा करना होगा. नयी व्यवस्था से सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी ही, साथ ही मनमानी पर भी रोक लगेगी.
नये प्रावधान को लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव पहले तैयार कर लिया था, लेकिन उसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है. शीघ्र ही इस पर जनता से सुझाव-आपत्तियां मांगी जायेंगी और फिर उसे बैठक में रखने के बाद सरकार की मुहर के लिए भेजेगा. पंचायत में नये मकान का निर्माण, दुकानों के निर्माण से पहले पंचायत से नक्शा पास कराना होगा. नये नियम-कानून से मनमाना मकान बनाने एवं संकीर्ण रास्ता से बचा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










