शूगर लेबर यूनियन के अध्यक्ष बने चंद्रप्रकाश सिंह

Published at :11 Feb 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
शूगर लेबर यूनियन के अध्यक्ष बने चंद्रप्रकाश सिंह

गोपालगंज : इंटक ने गोपालगंज सुगर लेबर यूनियन का गठन बुधवार को किया, जिसका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह को चुना गया. विष्णु सुगर मिल के कैंटिन परिसर में चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई. 15-16 के लिए यूनियन के पदाधिकारियों के कार्य समिति सदस्यों का चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से किया गया. यह कमेटी जिलेे के सुगर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : इंटक ने गोपालगंज सुगर लेबर यूनियन का गठन बुधवार को किया, जिसका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह को चुना गया. विष्णु सुगर मिल के कैंटिन परिसर में चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई. 15-16 के लिए यूनियन के पदाधिकारियों के कार्य समिति सदस्यों का चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से किया गया. यह कमेटी जिलेे के सुगर मजदूरों की समस्याओं को उठाते हुए उनकी आवाज बनेगी. मजदूरों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रकाश, उपाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण सिंह,

महासचिव ताहिर हुसैन, सहायक सचिव राम नरेश यादव, सहायक सचिव गयासुद्दीन, कोषाध्यक्ष नूर आलम, कार्य समिति के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, गणेश, सुनील कुमार तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, अशोक सिंह, प्रभुनाथ पांडेय, राजनारायण सिंह, विक्रमा चौधरी, ओमप्रकाश यादव, अली राजा को चुना गया. इसकी जानकारी देते हुए महामंत्री ताहिर हुसैन ने बताया कि चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किये जा रहे मजदूरों के शोषण को बंद करने के लिए जल्द ही चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन