नये वोटरों को नहीं मिलेगा मौका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2016 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों का टूटा मनोबल गोपालगंज : पंचायत चुनाव-2016 में नये मतदाताओं को मतदान करने का मौका नहीं मिलेगा. वैसे मतदाता जो एक जनवरी, 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, पंचायत चुनाव में उन्हें मतदान करने का मौका नहीं मिलेगा. वहीं, इस बार मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वानेवाले […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों का टूटा मनोबल
गोपालगंज : पंचायत चुनाव-2016 में नये मतदाताओं को मतदान करने का मौका नहीं मिलेगा. वैसे मतदाता जो एक जनवरी, 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, पंचायत चुनाव में उन्हें मतदान करने का मौका नहीं मिलेगा. वहीं, इस बार मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वानेवाले सभी मतदाता पंचायत चुनाव में मतदान करने से वंचित रह जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा पंचायत चुनाव कराये जाने को लेकर मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का कार्य भी 25 जनवरी, 2016 को पूरा कर लिया गया है.
वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव-2015 के समाप्ति के बाद वर्ष 2016 में राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया गया है, ताकि एक जनवरी, 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरा करनेवाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके. मतदाता सूची में नाम जुड़ने के साथ ही युवा मतदाता पंचायत चुनाव में मत डालने का सपना पूरा होने की उम्मीद लगाये बैठे हैं.
लेकिन, आयोग के द्वारा इस पंचायत चुनाव में उनकी इच्छा पूरी होने पर पाबंदी लगा दी गयी है. युवा वोटरों की बदौलत पंचायत प्रतिनिधि बनने की चाह रखनेवाले प्रत्याशियों का सपना भी बिखरने लगा है. पंचायत चुनाव में दावेदारी करनेवाले उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र के मतदाता बनने से वंचित रह गये लोगों को मतदाता बनाने के अभियान में जुटे हुए हैं.
मोटी-मोटी फाइलें लेकर बीएलओ को घर पहुंच रहे हैं, ताकि किसी तरह वंचित लोगों का नाम मतदाता सूची में जुट जाये. साथ ही पंचायत प्रतिनिधि बनने का सपना भी सकार हो जाये. लेकिन, आयोग ने सपने पर पानी फेर दिया है.
कहते हैं अधिकारी
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. इस दौरान जिस किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल होगा, उन्हें पंचायत चुनाव में मतदान करने का मौका नहीं मिलेगा. क्योंकि, पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है.शंभूनाथ
जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










