अप्रैल से बिना आधार के नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : यदि अभी तक आपने आधार कार्ड नहीं बनवाया है, तो जल्दी करें. गैस कनेक्शन को बैंक खाता व आधार नंबर से लिंक करने के लिए आखिरी मोहलत 31 मार्च तक दी गयी है. इसके बाद लिंक अप नहीं करानेवालों को गैस की सब्सिडी नहीं मिलेगी. गैस कंपनियों के अधिकारियों की बैठक में एजेंसियों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : यदि अभी तक आपने आधार कार्ड नहीं बनवाया है, तो जल्दी करें. गैस कनेक्शन को बैंक खाता व आधार नंबर से लिंक करने के लिए आखिरी मोहलत 31 मार्च तक दी गयी है. इसके बाद लिंक अप नहीं करानेवालों को गैस की सब्सिडी नहीं मिलेगी. गैस कंपनियों के अधिकारियों की बैठक में एजेंसियों को फरवरी में 70 फीसदी लिंक अप का लक्ष्य दिया गया है.
पहल योजना के अंतर्गत गैस उपभोक्ताओं का कनेक्शन बैंक खाते से लिंक अप कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है. जिले में 1.73 लाख उपभोक्ताओं में अब तक करीब 1.11 लाख उपभोक्ताओं ने ही खाता लिंक अप कराया है. इसके बाद गैस कंपनियां उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को आधार से लिंक अप कराने में जुट गयी है. इसके लिए पहले एजेंसी संचालकों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था. इस अंतराल में महज 35 फीसदी गैस कनेक्शन ही आधार से जुड़ सके. इसको देखते हुए समय सीमा 31 मार्च, 2016 तक बढ़ा दी गयी है. तय समय में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन आधार से लिंक करने के लिए अधिकारियों ने बैठक कर एजेंसियों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है. फरवरी महीने में एजेंसियों को 70 प्रतिशत लिंक अप का लक्ष्य दिया गया है. लक्ष्य हासिल करने के लिए एजेंसियों को कैंप लगवा कर आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया है.
कहते हैं अधिकारी
गैस कनेक्शन को आधार से लिंक अप के लिए 31 मार्च तक की समय सीमा निर्धारित की गयी है. उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए एजेंसियों को कैंप लगवा कर आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा गया है.
कृष्ण मोहन प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










