35 लिपिकों को मिला पदोन्नति का लाभ

Published at :05 Feb 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
35 लिपिकों को मिला पदोन्नति का लाभ

सेवानिवृत्त से लेकर मृत लिपिक तक हुए लाभान्वित वर्षों से आस लगाये लिपिकों का पूरा हुआ सपना जिला स्क्रीनिंग समिति में लिया गया निर्णय गोपालगंज : 35 लिपिकों को पदोन्नति के लाभ से लाभान्वित किया गया है. जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक में लिपिकों की पदोन्नति का निर्णय समिति के सदस्यों के द्वारा लिया गया. […]

विज्ञापन

सेवानिवृत्त से लेकर मृत लिपिक तक हुए लाभान्वित

वर्षों से आस लगाये लिपिकों का पूरा हुआ सपना
जिला स्क्रीनिंग समिति में लिया गया निर्णय
गोपालगंज : 35 लिपिकों को पदोन्नति के लाभ से लाभान्वित किया गया है. जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक में लिपिकों की पदोन्नति का निर्णय समिति के सदस्यों के द्वारा लिया गया. समाहरणालय संवर्ग को लेकर विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों को मिलनेवाले एसीपी एवं एमएसीपी के लाभ से लाभान्वित किया गया है.
यह लाभ सरकारी कर्मियों को सेवा के 12 वें वर्ष में प्रथम, 24वें वर्ष में द्वितीय, 30वें वर्ष में तृतीय लाभ दिया जाता है. लाभ मिलने के साथ ही सरकारी कर्मियों का पे-बैंड, ग्रेड वेतन में बढ़ोतरी होती है. समाहरणालय सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में कार्यरत एवं सेवनिवृत्त हो चुके सरकारी कर्मियों का यह लाभ पिछले 17 वर्षों से लंबित था.
कई ऐसे भी कर्मी हैं, जो सेवानिवृत्त होने के बाद मृत भी हो गये, लेकिन उन्हें यह लाभ मृत्यु के बाद प्राप्त हुआ है. पदोन्नति का लाभ वित्त विभाग की नियमावली के अनुरूप कर्मियों को दिया गया है. यदि किसी कर्मी के द्वारा गलत तरीके से या लिपिकीय भूल से पदोन्नति का लाभ लिया गया है, तो भुगतान की गयी राशि की वसूली एकमुस्त संबंधित लिपिक से की जायेगी. कर्मियों को यह लाभ अंतिम लेखा परीक्षा उत्तीर्ण होने की तिथि को आधार मान कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन