बेंगलुरु में किसान का बेटा मनवायेगा प्रतिभा का लोहा

Published at :05 Feb 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
बेंगलुरु में किसान का बेटा मनवायेगा प्रतिभा का लोहा

मांझा : बहोरा हाता गांव के निवासी किसान गणेश प्रसाद का बेटा अमृत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र बेंगलुरु में अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेगा. इसरो द्वारा आयोजित जूनियर साइंस्टिस्ट टेस्ट परीक्षा में उसे 23वां रैंक प्राप्त हुआ है. माधव हाइस्कूल से इंटर पास करने के बाद वर्तमान में वह अन्नामलाई कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष […]

विज्ञापन

मांझा : बहोरा हाता गांव के निवासी किसान गणेश प्रसाद का बेटा अमृत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र बेंगलुरु में अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेगा. इसरो द्वारा आयोजित जूनियर साइंस्टिस्ट टेस्ट परीक्षा में उसे 23वां रैंक प्राप्त हुआ है.

माधव हाइस्कूल से इंटर पास करने के बाद वर्तमान में वह अन्नामलाई कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है. उसने ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए डब्ल्यूओटीएस तकनीक इजाद की है, जिसे किसी भी गाड़ी में लगाने के बाद ओवरलोडिंग होने पर गाड़ी का इंजन स्वत: बंद हो जायेगा. यह विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग के क्षेत्र में एक नया कदम होगा. छात्र की सफलता से उसके परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन