शिक्षक का सपना पूरा होते ही छलके आंखों से आंसू

Published at :05 Feb 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक का सपना पूरा होते ही छलके आंखों से आंसू

उर्दू शिक्षकों की कैंप में दी गयी नियोजन पत्र नियोजन पत्र के साथ ही नये उम्मीद और उमंग लिये पहुंचे शिक्षक कुचायकोट/थावे : शिक्षक बनने का सपना पूरा हो गया. अब निकहत खातून भी बच्चों को तालीम देगी. नियोजन पत्र मिला, तो उसकी आंखों से आंसू छलक आये. कुचायकोट में शिविर लगा कर उर्दू के […]

विज्ञापन

उर्दू शिक्षकों की कैंप में दी गयी नियोजन पत्र

नियोजन पत्र के साथ ही नये उम्मीद और उमंग लिये पहुंचे शिक्षक
कुचायकोट/थावे : शिक्षक बनने का सपना पूरा हो गया. अब निकहत खातून भी बच्चों को तालीम देगी. नियोजन पत्र मिला, तो उसकी आंखों से आंसू छलक आये. कुचायकोट में शिविर लगा कर उर्दू के छह शिक्षकों को नियोजन पत्र दिया गया. दुर्ग मठिहिनिया में मो अजीज को भी नियुक्ति पत्र दिया गया. बीडीओ दृष्टि पाठक, बीइओ हरेंद्र कुमार दूबे, शिक्षक सुमित मिश्रा, शक्तिनाथ तिवारी आदि की मौजूदगी में उर्दू शिक्षकों को स्कूल का आवंटन भी कर दिया गया.
इधर, थावे संवाददाता ने सूचना दी है मुखिराम उच्च विद्यालय में आयोजित कैंप में उर्दू के एक शिक्षक पद के लिए 39 आवेदन प्राप्त हुए थे. 13 अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग कर आवेदन प्राप्त किया गया था. मात्र एक शिक्षक का नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बगहा निजामत के लिए नियोजन हुआ. बीइओ निर्मला सिन्हा ने बताया कि नियोजन पत्र देने के साथ ही तत्काल प्रभाव से योगदान करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन