फुलवरिया में चििकत्सक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Published at :04 Feb 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवरिया में चििकत्सक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

हथुआ (गोपालगंज) : फुलवरिया के मिश्र बतराहां बाजार में एक डॉक्टर से अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है. मोबाइल पर बार-बार धमकी भरे फोन आने से खौफजदा डॉक्टर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों के नेटवर्क को […]

विज्ञापन

हथुआ (गोपालगंज) : फुलवरिया के मिश्र बतराहां बाजार में एक डॉक्टर से अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है. मोबाइल पर बार-बार धमकी भरे फोन आने से खौफजदा डॉक्टर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गयी है.

बता दें कि सीवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी डॉ अमित कुमार फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिश्र बतराहां बाजार में कई वर्षों से निजी अस्पताल चलाते हैं. जब वे अपने क्लिनिक में मरीजों को देख रहे थे कि तभी उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. इसके बाद फिर डॉक्टर के मोबाइल नंबर 9771881599 पर किसी व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 8507160844 से लगातार फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी.

इससे डॉक्टर का परिवार काफी दहशत में है. डॉ अमित कुमार के बयान पर फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन