करोड़ का घाटा

Published at :04 Feb 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ का घाटा

गोपालगंज : राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिजली कंपनी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. जनवरी में 15 सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं. हालांकि कंपनी महज 60 फीसदी राजस्व वसूली करने में सफल रही है. गौरतलब है कि प्रतिमाह जिले में 8 करोड़ की बिजली की खपत होती […]

विज्ञापन

गोपालगंज : राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिजली कंपनी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. जनवरी में 15 सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं. हालांकि कंपनी महज 60 फीसदी राजस्व वसूली करने में सफल रही है. गौरतलब है कि प्रतिमाह जिले में 8 करोड़ की बिजली की खपत होती है, जिनमें कंपनी अधिकतम 5 करोड़ तक ही वसूली कर पा रही है.

जनवरी से इस घाटे पर अंकुश लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है. प्रतिमाह 3 करोड़ का घाटा सह रही कंपनी जिले में अब तक 50 करोड़ से अधिक के घाटे में चल रही है. सोमवार को सीएमडी की बैठक में मिले निर्देश के बाद कंपनी ने फरवरी में जनवरी की अपेक्षा दोगुने लोगों का कनेक्शन काटने का प्लान तैयार किया है. इनमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं. इस माह पूरे प्रयास के बावजूद बिजली कंपनी वसूली का लक्ष्य पाने में पूरी तरह विफल रही है.

राजस्व एवं वसूली की स्थिति
प्रतिमाह बिजली की खपत- 8 करोड़
जनवरी में वसूली – 4.82 करोड़
कनेक्शन कटनेवाले उपभोक्ताओं की संख्या- 15 सौ
फरवरी में कनेक्शन काटने का लक्ष्य- 3 हजार
क्या कहते हैं अधिकारी
हर हाल में राजस्व वसूली की दर को 90 फीसदी से अधिक किया जायेगा. बड़े बकायेदारों का इस माह के अंत तक कनेक्शन काट दिया जायेगा. वित्तीय वर्ष समाप्ति तक घाटे के लक्ष्य को पूरा करने के साथ प्रतिमाह वसूली भी शत-प्रतिशत सुनिश्चित करनी है. बिल जमा नहीं करनेवाले बिजली के लाभ से वंचित होंगे.
कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता, बिजली कंपनी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन